फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में मुश्किल बढ़ाएगी सूखी ठंड

Sat, 20 Dec 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखी ठंड से अभी दूनवासियों को निजात मिलने की संभावना नहीं है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में शनिवार को भी घना कोहरा लोगों की दिक्कत बढ़ाएगा। विजिबिलिटी बेहद कम रहने से रात के वक्त सफर में दिक्कत पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


सू्खा रहेगा मौसम
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो शनिवार को प्रदेश में अन्य स्थानों पर मौसम आम तौर पर सूखा ही रहने की संभावना है। दून में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। उधर, राजधानी दून में शुक्रवार को धूप खिली।

बीच-बीच में बादलों ने भी डेरा जमाया। सुबह, शाम की ठंडी हवा से मुश्किल बरकरार है।

शनिवार को भी ऐसा मौसम
शुक्रवार को आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 47 रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो शनिवार को भी मौसम का यही रंग बना रह सकता है।
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बेहद मामूली उछाल दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें