दून में मंगलवार को आंशिक बादल रहने की संभावना है, जबकि उत्तरकाशी और नैनीताल में बादल बरस सकते हैं। यहां कहीं-कहीं हल्की तो कहीं गरज संग बारिश संभव है। अन्य स्थानों पर मौसम मुख्यत: शुष्क ही रहने वाला है।
मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा
राजधानी में सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। अधिकांश समय चुभने वाली धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में इक्का-दुक्का बादल भी छाए पर बरसने से पूरी तरह गुरेज किया। शाम के वक्त बादलों ने आसमान को अपने कब्जे में रखा। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 45 रिकार्ड किया गया।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून के तापमान में मंगलवार को बेहद मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मानसून की विदाई पर अभी संकेत नहीं
मानसून की विदाई आम तौर पर 15 सितंबर तक हो जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। मानसून की रवानगी के संबंध में अभी किसी तरह का संकेत फिलहाल राज्य मौसम केंद्र की ओर से नहीं। ‘वेट एंड वाच’ वाली स्थिति बनी हुई है।