फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, उत्तराखंड में मंगल को कैसा रहेगा मौसम?

Mon, 01 Sep 2014 09:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मंगलवार को तकरीबन सभी स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम तक वर्षा हो सकती है। विशेषकर उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल जिलों में गरज-बरस हो सकती है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज संग बौछार भी संभव है।
विज्ञापन


उधर, दून में सोमवार को मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिला। सुबह के वक्त बादल रहे, जबकि दिन के वक्त धूप भी खिली। शाम को हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी भी हुई।

शहर के बाहरी इलाकों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। दो दिन से लगातार बारिश होने से जहां हल्की उमस है, वहीं तापमान गिरने से मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। लोगों ने अपने तरीके से इस मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 61 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें