फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर जनजीवन प्रभावित: 10 स्टेट हाईवे सहित 203 सड़कें बंद, एक माह बाद ही खुल पाएगा अब ये मार्ग

Sat, 16 Jul 2022 10:17 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सड़कों के बंद होने से पहाड़ का जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को बंद हुए राज्य स्तरीय मार्गों में ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर मार्ग, गुप्तकाशी-कालीमठ-जाल-चौमासी मार्ग, कर्णप्रयाग नौटी पैठाणी मोटर मार्ग, मिनश अटल मोटर मार्ग और अल्मोड़ा अस्कोट बेरीनाग मोटर मार्ग सहित कुल 10 सड़कें बंद रहीं।
विज्ञापन
सड़कें बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भारी बारिश के दौरान छह जुलाई को बंद हुए उत्तरकाशी-टिहरी-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग के अभी एक माह तक खुलने के कोई आसार नहीं है। लोनिवि ने इस मार्ग के छह अगस्त तक खुलने के आसार जताए हैं। यहां भारी बारिश के दौरान 21 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल क्षतिग्रस्त को गया था। पुल के समीप ही वैली ब्रिज बनाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में शुक्रवार को 203 मार्ग और बंद हो गए। इससे पहाड़ का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को बंद हुए राज्य स्तरीय मार्गों में ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर मार्ग, गुप्तकाशी-कालीमठ-जाल-चौमासी मार्ग, कर्णप्रयाग नौटी पैठाणी मोटर मार्ग, मिनश अटल मोटर मार्ग और अल्मोड़ा अस्कोट बेरीनाग मोटर मार्ग सहित कुल 10 सड़कें बंद रहीं।

ये भी पढ़ें,...Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा हुई महंगी, दो साल बाद बढ़ा किराया, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

इसके अलावा पांच अन्य मुख्य जिला मार्ग, 10 अन्य जिला मार्ग, 74 ग्रामीण सड़कें और 104 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद रहीं। शुक्रवार को 71 सड़कें बंद हुईं तो एक दिन पहले से 132 सड़कें बंद थीं। वहीं 53 सड़कों को खोला गया। इस दौरान 223 जेसीबी मशीनों को सड़कों को खोलने के काम में लगाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें