फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ और मुनस्यारी में बर्फबारी से 4 डिग्री तक लुढ़का पारा, बारिश से बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Thu, 15 Nov 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी
विज्ञापन

मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश के बाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चोटियों पर लगातार हिमपात से पिथौरागढ़ का पारा अधिकतम तापमान 18 से चार डिग्री लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस  पहुंच गया।

विज्ञापन


मुनस्यारी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिन में पंचाचूली, हंसलिंग सहित अन्य चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। अपराह्न तीन बजे बाद मुनस्यारी में बारिश शुरू हो गई। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

बुधवार को भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए। उधर, धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पिछले चार दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से बुधवार को पिथौरागढ़ का पारा भी चार डिग्री लुढ़क गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम और अन्य चोटियों पर हिमपात

मंगलवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था,  बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 14, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से जिला मुख्यालय में अभी ठंड से कुछ राहत है।

बुधवार सुबह से धूप खिली होने के बाद दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चली। जिला मुख्यालय के आस पास हल्की बूंदा बांदी हुई। वहीं जोशीमठ में शाम को हल्की बारिश शुरू हुई। जबकि बदरीनाथ और जिले की अन्य ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी होने की सूचना है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें