फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehardun Weather: राजधानी में मौसम दिखाने लगा गर्म तेवर, बढ़ी तपिश, पांच दिन देरी से पहुंचेगा इस बार मानसून

Fri, 09 Jun 2023 08:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि बुधवार को 36 डिग्री था। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तेज चटख धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब लगातार गर्मी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर गर्म कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। हालांकि, अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों दून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


बीते दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि बुधवार को 36 डिग्री था। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तेज चटख धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब लगातार गर्मी में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के महीने में अगले कुछ दिनों तक गर्मी रहेगी। हालांकि, पहाड़ों पर मौसम बदलने पर इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Sanjeev Jeeva: खौफनाक वारदातें जो रोंगटे खड़े कर देंगी... उत्तराखंड के टॉप 50 बदमाशों की सूची में था जीवा

पांच दिन देरी से पहुंचेगा मानसून

विज्ञापन

भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।
विज्ञापन


देहरादून का तापमान
सूर्याेदय: 5:16
सूर्याेस्त: 07:19
अधिकतम: 37
न्यूनतम: 22

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें