फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का रंग

Mon, 24 Feb 2014 08:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार सर्दियों के मौसम में यूं तो बरसात कम होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन एक जनवरी से लेकर इसी 19 फरवरी तक के मौसम की बात करें तो अब तक बरसात का रिकार्ड डबल रहा है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े इसकी तसदीक करते हैं। इस सीजन में अमूमन 89.5 मिलीमीटर बारिश रहती है, लेकिन इस दफा 126.3 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई।

कुछ इसी तरह का नजारा फरवरी 13 से 19 फरवरी के बीच रहा। इस सप्ताह बारिश का आंकड़ा औसत रूप से 17.4 मिलीमीटर रहता है, लेकिन इस बार बारिश 53.7 मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम फिर बदलेगा रंग
आने वाले बुधवार 26 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, बर्फबारी संभावित है। अन्य स्थानों पर भी बादलों की मेहरबानी रह सकती है।

मौसम का यह मिजाज सोमवार दोपहर को दिखने लगा, जब राजधानी के आसमान में बादलों के टुकड़े उमड़ने-घुमड़ने लगे। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे आसमान को बादलों ने ढक लिया। दिन में अलबत्ता तापमान का ग्राफ बढ़ने से धूप में तपन महसूस होने लगी थी। बादलों के डेरे ने भी उमस बढ़ाने का काम किया।

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार दून में मंगलवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों खास तौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 24, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें