फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : आज से अगले चार दिन तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौमस, बढ़ेगी ठंड

Tue, 08 Dec 2020 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में मंगलवार की सुबह बादलों के बीच हल्की धूप के दर्शन हुए। नई टिहरी, यमुनोत्री, बड़कोट, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली बारिश व बर्फवारी से ठंड बढ़ेगी। 

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज से अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी बढ़ सकता है। 

विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज और कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।

निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार 11 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से अधिकतम व न्यूनतम तापमान पर असर पड़ेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें