फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather : दिसंबर में तीन साल बाद फिर 27 डिग्री तक पहुंचा तापमान 

Thu, 10 Dec 2020 12:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में तीन साल बाद दिसंबर का तापमान फिर 27 डिग्री तक पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2016 में दिसंबर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के स्तर को पार कर गया था, जो  ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी दून का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले तीन सालों के दौरान दिसंबर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री के स्तर तक नहीं पहुंच पाया था। हालांकि पिछले 10 वर्षों के दौरान चार बार अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ज्यादा रहा है।

11 दिसंबर 2016 को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो आज तक के इतिहास में सबसे अधिक है। 2015 में 28.7 और  2014 व 2011 में 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर के शुरुआती पखवाड़े में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहता है। उसके बाद तापमान में तेजी से कमी आती है। दिसंबर महीने में 1954 को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि पिछले 10 वर्षों के दौरान 2011 में सबसे कम 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उतराखंड में सामान्य तौर पर दिसंबर अंत में तेजी से तापमान कम होता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तेजी से कमी दर्ज की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें