फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : उत्तराखंड में छाए रहे बादल, हेमकुंड साहिब में जमी दो फीट तक बर्फ

Thu, 19 Nov 2020 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हेमकुंंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में पिछले दिनों जमकर हिमपात हुआ, जिससे यहां करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। 10 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद हेमकुंड साहिब से पहली तस्वीर आई है, जिसमें चारों तरफ बर्फ दिख रही है। घांघरिया में रह रहे सेवादार हेमकुंड साहिब का जायजा लेने गए थे। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए थे। आज प्रदेशभर में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे।  मौसम  विभाग की मानें तो उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिर सकती है।


जबकि निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें