फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update : कल-परसों कई जगह हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना

Sat, 26 Dec 2020 01:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

प्रदेश के कई इलाकों में 27 और 28 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार को मौसम साफ है और राजधानी देहरादून में धूप खिली है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।

क्रिसमस पर औली में उमड़े पर्यटक, बर्फ देखने जाना पड़ा गोरसो

क्रिसमस के मौके पर शुक्रवार को औली पर्यटकों से गुलजार रहा। औली में बर्फ कम होने पर पर्यटकों को बर्फ देखने के लिए गोरसो जाना पड़ा। पूरे दिन यहां पर्यटकों की चहलकदमी बनी रही।
विज्ञापन


औली में हर साल क्रिसमस से नए साल तक पर्यटकों की भीड़ रहती है। इस साल भी क्रिसमस पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, लेकिन इस साल कम बर्फबारी होने के कारण औली की बर्फ पिघल चुकी है। औली के ऊपर गोरसो में पड़ी बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचे।
विज्ञापन


पर्यटक दिनभर यहां बर्फ में खेलते रहे। पर्यटकों की अच्छी आमद को देखकर व्यवसायियों के चेहरे भी खिले रहे। उधर जीएमवीएन के प्रबंधक नीरज उनियाल का कहना है कि निगम के सभी होटल चार जनवरी तक फुल हैं। वहीं पर्यटन व्यवसायी संतोष कुमार ने कहा कि पर्यटक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन इस साल बर्फ नहीं है। बर्फ होती तो पर्यटक और भी ज्यादा  तादात में पहुंचते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें