उत्तराखंड के कई स्थानों पर आज भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, उधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उतरकाशी और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर बेहद हल्की बारिश हो सकती है।