फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार जिलों में बारिश के आसार

Thu, 04 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि, राजधानी में आंशिक बादल रह सकते हैं। बारिश की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन


कुछ देर धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। बृहस्पतिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें