फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Astrology : बन रहा नक्षत्रों का संयोग, दिसंबर अंतिम सप्ताह में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Tue, 15 Dec 2020 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
मनेला तिवारीखोला के ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी ने कहा है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना बढ़ रही है। उनका कहना है कि सूर्यदेव, चंद्र के नक्षत्रों में आने से तथा वृष्टिकारक ग्रहों, नक्षत्रों के संयोग से अच्छी बारिश और बर्फबारी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य, बुध, शुक्र एक राशि, एक नक्षत्र और अंशों में नजदीक आने पर बारिश का अकाट्य योग बनता है। इनके साथ चंद्रग्रह के योग कारक होने से अच्छी बारिश की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि तीन-चार माह से लगातार सूर्य, बुध, शुक्र पृथक-पृथक राशि, नक्षत्र, अंशों में बहुत दूरी पर गतिमान हैं, जिसमें 30 अगस्त से लगातार सूर्यदेव अपने नक्षत्रों में चल रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यदेव वर्तमान में मूल नक्षत्र में हैं, जिससे पूर्ण वृष्टियोग खंडित रहा। अभी तक मौसम में उम्मीद के अनुसार पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। अब दिसंबर तीसरे, चौथे अंतिम सप्ताह में चंद्रमा लगातार जल राशियों में विचरण करेंगे। 20 दिसंबर को सूर्य, बुध एक ही अंश से गुजरकर एक दूसरे को क्रास करेंगे, जिसके चलते 21 से 23-24 दिसंबर को भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश खंडवृष्टि की संभावना होगी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
नवग्रहों के गोचर में 25 दिसंबर को बुध ग्रह और 28 दिसंबर से सूर्यदेव दोनों पूर्वा षाढ़ा जल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, साथ ही अंशों में भी बहुत ही नजदीक रहेंगे, 28 को ही चंद्रमा अपने नक्षत्र रोहिणी में विचरण करेंगे। इससे दिसंबर अंतिम सप्ताह से मौसम फिर करवट लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम, कहीं अच्छी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी। 29 से 30 दिसंबर तक चंद्र ग्रह गोचर लग्न में स्थित सूर्य, बुध से सातवें भाव में रहने से संपूर्ण वृष्टियोग बन रहा है, जिससे सर्वत्र, पूरे उत्तराखंड, उत्तर भारत सहित देश के अनेक स्थानों में बहुत अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें