देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जोरों पर है। लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी यह अलर्ट इन यात्रियों सहित शासन - प्रशासन की नींद उड़ा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब में अगले छह दिन गजर के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप का आना जाना लगा रहा। गुरुवार को भी बादल छाए रहे, लेकिन मौसम में उमस का अहसास किया गया।