देहरादून। हिन्दी दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों व विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कविताओं और गोष्ठियों के माध्यम से हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
मयूर विहार स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों ने सुंदर रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डायट राकेश जुगरान ने की। कविता पाठ में पूर्व माध्यमिक स्तर पर जीजीआईसी राजपुर रोड की चांदनी ने पहला, निर्मला इंटर कॉलेज मसूरी की सृष्टि ने दूसरा और निकिता चौहान ने तीसरा, माध्यमिक स्तर पर जीआईसी सोरना डोभरी पवन छेत्री ने पहला, जीजीआईसी अजबपुर की पूजा ने दूसरा और जीजीआईसी कारगी की नाजिमा तीसरा और उच्च माध्यमिक स्तर पर जीजीआईसी कारगी की शहरीन ने पहला, जीआईसी डाकपत्थर की काजल चौहान ने दूसरा और जीजीआईसी राजपुर रोड की सलमून बानो ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. नंदकिशोर हटवाल, अवनीश उनियाल, डॉ. सुरेश चंद्र पोखरियाल, सोनम, हार्दिक, डिंपल, दीपिका, तानिया शाही, शिवानी, गायत्री, अलका राणा, अरुण थपलियाल आदि मौजूद रहे।
ओलंपस हाई स्कूल में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में शांभवी रावत, अर्नव पुनिया, सरस, नायरा, अंशुमान और आरुष ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुराधा पुंडीर, शैलजा हजारिका आदि मौजूद रहे। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कहानी और काव्य पाठ आयोजित किया गया। वाइस चेयरमैन अजय कुमार ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अनिकेत, पल्लवी, अभिषेक, पंकज, सुरमधुर पंत, निदेशक डॉ. संदीप विजय आदि मौजूद रहे।
नए एमवी एक्ट पर परिचर्चा
हिन्दी दिवस के अवसर पर वाईएस रिसर्च फाउंडेशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के तत्वावधान में नए एमवी एक्ट (मोटर वाहन अधिनियम) पर परिचर्चा आयोजित की गई। संस्था निदेशक सुशील कुमार ने एमवी एक्ट की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीओ डालनवाला जया बलूनी को सम्मानित भी किया गया।