फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून में वेव शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दिखाई जाएंगी 120 चुनिंदा शॉर्ट फिल्में, कई चर्चित अभिनेता रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

I

I
I
Iग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया। यह आयोजन शाॅर्ट फिल्म टूर की ओर से किया गया है। वेव फिल्म फेस्टिवल के इस पहले संस्करण का उद्घाटन अभिनेता सतीश शर्मा, नितिन उपाध्याय, बंसीधर तिवारी और डॉ. अंजलि नौटियाल ने किया।
I
Iफेस्टिवल में तीन दिन में कुल 120 शॉर्ट फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा जिन्हें देशभर से चुना गया है। फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के सीईओ व आईएएस बंसीधर तिवारी ने कहा कि आज के दौर में कंटेट ही असली आधार है फिर चाहे वह सिनेमा हो, पत्रकारिता हो या फिर सोशल मीडिया। अभिनेता सतीश शर्मा ने बताया कि यह वेव फिल्म फेस्टिवल पहली बार देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से अपनी बात ऑडियंस तक पहुंचाना आसान नहीं होता लेकिन यही माध्यम आज की युवा पीढ़ी के लिए सशक्त अभिव्यक्ति का जरिया बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइस फेस्टिवल में केवल चुनी हुई बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों को ही प्रदर्शित किया जाता है। फेस्टिवल के पहले दिन गोपाल दत्त, आरजे काव्या, सुनैना जैन और अन्य कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें