क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर उड़ती धूल से परेशान दुकानदारों और निवासियों को राहत मिली है। सीवर व पेयजल लाइन बिछाने का कार्य करा रही संस्था ने रविवार को कोतवाली रोड, सैयद रोड और एनफील्ड रोड समेत अन्य मार्गाें पर पानी का छिड़काव कराया।
मुख्य बाजार में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने से धूल उड़ने की समस्या बढ़ गई थी। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की थी, ताकि धूल से राहत मिल सके। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि सड़क पक्की होने तक मार्गाें में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा।