फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटने लगा नदी का जलस्तर

विज्ञापन
सोमवार को त्यूनी क्षेत्र में टौंस नदी का जलस्तर कम हो गया। रविवार को पानी दुकानों और घरों के नीचे ? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से त्यूनी बाजार क्षेत्र में उफान पर आई टौंस नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। इससे नदी के आसपास बसे लोगों ने राहत की सांस ली है। वह अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। हालांकि, अब भी नदी में पानी का वेग काफी अधिक है, जिसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बाजार के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने वाले पुल पर लगाए गए प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। वहीं, सोमवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कृषि मंत्री सुुबोध उनियाल ने त्यूनी बाजार पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को नदी किनारे आवास या घर नहीं बनाने की सलाह दी है। तहसील और पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रविवार देर रात से नदी का जल स्तर लगातार घट रहा है। हालांकि, अब भी नदी में भारी मात्रा में सिल्ट और मलबा आने का क्रम जारी है। पूरी घाटी में नदी का शोर सुनाई दे रहा है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह, एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय सिंह, थानाध्यक्ष बीएल भारती भी मौजूद रहे।
मालूम हो कि बीते शनिवार को त्यूनी तहसील क्षेत्र से सटे उत्तरकाशी जिले के दुचाणू, टिकोची, माकुली और स्नेल गांव में बादल फटने से टौंस नदी में जल स्तर काफी बढ़ गया था। नदी का पानी लोगों के घरों और दुकानों के नीचे से होकर बह रहा था। एहतियात के तौर पर तहसील प्रशासन ने नदी किनारे बने 35 मकानों और दुकानों को खाली करा दिया था। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख लोगों की नींच उड़ी हुई थी।

ोमवार को त्यूनी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत साथ में एसडीए?- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें