फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिंचाई नहर से लगातार सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई के लिए बनाई गई गूल के क्षतिग्रस्त होने से लगातार हो रहा पानी का रिसाव सड़क पर फैल रहा है। इससे आवाजाही करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। जलविद्युत निगम के माध्यम से कुछ समय पहले बनाई गई सड़क को भी पानी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

भीमावाला व ढकरानी के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए ढकरानी जलविद्युत गृह के पास से बनाई गई गूल पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। गूल के क्षतिग्रस्त होने से भारी मात्रा में पानी सड़क पर फैल रहा है। बताते चलें कि जलविद्युत परियोजनाओं को पानी की सप्लाई देने के लिए बनाई गई शक्तिनहर या पावर चैनल से गूल को पानी की सप्लाई दी जाती है, जिसके कारण गूल में पानी का बहाव व मात्रा बेहद अधिक रहती है। उधर जलविद्युत निगम के माध्यम से कुछ समय पहले क्षेत्र में बनाई गई सड़क को भी यह पानी नुकसान पहुंचा रहा है।
भीमावाला निवासी गुलफाम अहमद, ढकरानी निवासी मोहन सिंह राठौर का कहना है कि ग्रामीणों व किसानों की आवाजाही पानी के कारण बाधित हो रही है। वाहन चालकों को पानी भरे रास्ते से गुजरने में कठिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पैदल चलने वालों के लिए भी गूल से बह रहा पानी मुश्किल खड़ी कर रहा है। उन्होंने पानी की बर्बादी को रोकने व क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए गूल को ठीक कराए जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस गुंसाई का कहना है कि गूल को ठीक कराने का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई गूल को ठीक भी कर लिया गया है। जिस स्थान पर फिलहाल समस्या है, उसे भी शीघ्र ही ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें