फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गूल का स्लैब टूटने से घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

Mon, 24 Aug 2026 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ केसरबाग क्षेत्र में गणेश मंदिर के सामने स्थित सिंचाई गूल से पानी रिसकर लोगों के घरों और पूरी गली में फैल रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गूल के स्लैब का एक हिस्सा टूटकर अंदर गिर गया है, जिससे पानी का बहाव बाधित हो रहा है। लोगों ने अपने स्तर पर गूल की सफाई का प्रयास किया, लेकिन भारी स्लैब को बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा है। गंदा पानी गली में भरने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार सिंचाई विभाग को दी जा चुकी है। विभाग के एसडीओ भी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग से गूल की तत्काल मरम्मत कराने और टूटे स्लैब को निकालकर वहां सड़क के नीचे पाइप डालने की मांग की है।
विज्ञापन

-

लोगों ने कई बार गूल की सफाई कराई लेकिन सड़क के नीचे फंसे स्लैब और मलबे को निकालना संभव नहीं हो रहा। जिसके लिए विभाग से मांग की गई है। - धर्म सिंह नकोटी, स्थानीय निवासी


गूल में पानी का बहाव बाधित होने से बारिश में पानी सड़क और घरों तक पहुंच जाता है। विभाग को समस्या का स्थायी समाधान कराना चाहिए। - विनाेद रावत, स्थानीय निवासी।

-
लोगों की समस्या दूर करने के लिए गूल की मरम्मत का कार्य और सड़क के नीचे पाइप डालने का कार्य जल्द ही कराया जाएगा। - सुशील डोभाल, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें