फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमनपुर, सेलाकुई में घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
भारी बारिश के बीच जमनपुर क्षेत्र में घरों में घुसा पानी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। क्षेत्र में रविवार को करीब चार घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर से लेकर देहात तक की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गलियों में एक से दो फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

जलभराव से सबसे ज्यादा सेलाकुई का जमनपुर और हरिपुर क्षेत्र प्रभावित हुआ। यहां करीब 21 घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों के घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, राशन सब कुछ भीगकर बर्बाद हो गया। बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को सुबह छह बजे से क्षेत्र में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया, जो दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। लगातार तेज बारिश से जमनपुर क्षेत्र में नाला ओवरफ्लो हो गया। नाले का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। बारिश थमने के बाद लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। वहीं, हरिपुर क्षेत्र में भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों में पानी जा घुसा।
प्रभावितों ने नालों की सफाई नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। कहा कि क्षेत्र में पूर्व तक नालों के रखरखाव का जिम्मा ग्राम पंचायत के पास था, लेकिन अभी ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में साफ-सफाई का जिम्मा ब्लॉक प्रशासन का है, लेकिन प्रशासन क्षेत्र में नालों की सफाई नहीं करा रहा है। बारिश से जमनपुर में मोहम्मद जहांगीर, याकूब, शहजाद, रिहाना बेगम, अब्दुल्लाह, फरीद अहमद, मोहम्मद तालिब, बाबू खान, कादिर, मोहम्मद सगीर मिर्जा, सचिन कुमार, लक्ष्मीदेवी, फारुख और हरिपुर में सुरेंद्र कुमार, दर्शन सिंह, संजय गुसाईं, कल्याण सिंह, दीवान गिरी, प्रेम सिंह, जगदीश नेगी, बलवंत सिंह आदि के घरों में पानी घुस गया। वहीं, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मामले में संबंधित पटवारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन

---
विकासनगर में सड़कें जलमग्न
भारी बारिश से विकासनगर की कई गलियां भी जलमग्न हो गईं। एक्सचेंज रोड, सैयद मार्ग, डाकपत्थर रोड, 14 फीटा रोड, सिनेमा गली, गीता भवन रोड, देवीदत्त मार्ग, पंजाबी गली क्षेत्र में जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा। साथ ही डाकपत्थर, अंबाड़ी, बरोटीवाला, जीवनगढ़, भीमावाला क्षेत्र में भी कई सड़कें पानी से भर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें