ओखल गांव सुंदरवाला के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से रायपुर ब्लॉक के करीब चालीस हजार से अधिक आबादी क्षेत्र में 24 घंटे से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग बरसात के पानी से काम चला रहे हैं।
रायपुर ब्लॉक के ओखल गांव सुंदरवाला में बुधवार को बारिश के बाद पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लाडपुर, सुंदरवाला, ननूरखेड़ा और रायपुर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति ठप हैं। ग्राम प्रधान लाडपुर कपिल बोरा ने बताया कि समस्या से जल संस्थान अधिकारियों को अवगत कराया गया, इसके बावजूद अब तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। पानी न होने से लोग बारिश से जमा पानी से काम चला रहे हैं। इसके अलावा पटेल रोड में भी पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है।
बांदल प्रोजेक्ट से अधिक पानी आ गया था। पानी के अधिक प्रेशर की वजह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे लेकर काम करा लिया गया है। शुक्रवार सुबह तक लोगों को पानी दे दिया जाएगा।
- डीपी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता उत्तर, जल संस्थान
यहां हो रही बर्बादी
जीएमएस रोड पर सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार को पानी की लीकेज हो गई। इससे एक ओर जहां पानी की बर्बादी हो रही थी। वहीं रोड पर पानी आने से लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया था।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें