फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से व्यक्ति घायल, पीजीआई रेफर

Thu, 16 Oct 2014 11:06 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ण लेक के समीप दिल्ली के रमेश नगर वासी संजीव भसीन को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में लगे हैं।
विज्ञापन


संजीव को पिस्टल की गोली किसी ने मारी है या फिर खुद ही आत्महत्या करने का प्रयास किया है, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली वासी संजीव भसीन (41) के सिर पर गोली लगी हुई है। किसी ने राहगिर ने उसको बीएमडब्ल्यू गाड़ी में पड़ा हुआ देखा।

एंबुलेंस सहित पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने संजीव को संभाला तो वह बेहोशी की हालत में गाड़ी में ही पड़ा था। संजीव को तुरंत मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर देखते हुए उसको चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। जिस जगह पर संजीव से घटना हुई वहां से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस का मानना है कि यदि कोई गोली मारकर जाता है तो राहगीरों को जरूर पता चलता। पुलिस का कहना है कि संजीव के बयान पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें