कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट में वारंटी ढकरानी निवासी हेमंत उर्फ जर्मन को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 मेंं मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश पर वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।