भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लेहमन पुल स्थित मिट्टी से बने सामान की दुकान से दीये, मूर्ति आदि सामान खरीदकर लोगों को वोकल फॉर लोकल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली स्थानीयता के साथ मनाई जानी चाहिए। इससे देश की अर्थव्यवस्था में नई चेतना आएगी। उन्होंने स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ का संकल्प दिलाते हुए कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को प्रेरित किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के अभियान को घर-घर पहुंचाने का प्रयास करें, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा।