फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यौन उत्पीड़न के मामले में वारंटी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बड़ा रामपुर निवासी सफीक के खिलाफ वर्ष 2025 में यौन उत्पीड़न और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें