विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया सहसपुर क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी फरमान के खिलाफ वर्ष 2021 में चोरी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समस्त पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। वारंटी को उसके मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।