फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी, अधिकारी-कर्मचारियों को 27 तक फोन स्विच ऑफ नहीं करने के निर्देश

Sat, 24 Jun 2023 04:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। इस देखते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए सभी लाइन विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे।

विज्ञापन


आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागी नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर संबंधित विभाग तुरंत उसे खोलने की कार्रवाई करेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विद्यालयों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

आपदा की दृष्टि से जारी किए गए नंबर

0135-2710335

0135-2664314

0135-2664315

0135-2664316

0135-2710334

0135-2664317

1070,

9058441404,

8218867005

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चर को पिलाई सिगरेट, पशु क्रूरता में दर्ज हुआ मुकदमा

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें