देहरादून। उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच की शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में पेंशनर्स की मांगों के प्रति सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी कि 30 जून और 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को पेंशन की गणना में नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ जनवरी 2006 से नहीं दिया गया तो 18 दिसम्बर को सचिवालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वेतन समिति की संस्तुतियों का लाभ केंद्र की पैरिटी के आधार पर देने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता है। ब्यूरो