फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता को मिले पारस्परिक तबादले का अधिकार : एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के पारस्परिक तबादले का अधिकार पहले की तरह विभाग के प्रमुख अभियंता को दिया जाए। यह कहना है लोनिवि के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का। कर्मचारियों ने यह बात नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही।
अधिकारी क्लब यमुना कालोनी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारियों ने कहा, विभाग में पहले की तरह पदोन्नति में परित्याग नियमावली लागू की जाए। तबादला एक्ट से प्रतिस्थानी शब्द को हटाया जाए। इसके अलावा जिन खंडों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद नहीं हैं, उनके पद सृजित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने कहा, कर्मचारियों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराकर उनका निपटारा किया जाएगा। समारोह में विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, चुनाव प्रवेक्षक राकेश जोशी, नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महामंत्री आनंद सिंह पुजारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश रावत, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह नायक, संप्रेक्षक दिनेश नेगी, उपाध्यक्ष कुमाऊं संतोष मेहता, उपाध्यक्ष गढ़वाल भानुप्रताप बर्तवाल, संगठन मंत्री गढ़वाल अमित रावत, संगठन मंत्री कुमाऊं खगेंद्र धामी, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल वीरेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष कुमाऊं अमित महामंत्री शिव सिंह राणा, कंचन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें