फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना हो जाएंगे परेशान

Thu, 09 Mar 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
आप अगर आज उत्तराखंड में कहीं भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। 
विज्ञापन
  मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आगामी 72 घंटे में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही, तीन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। राजधानी में भी बारिश और ओले पड़ सकते हैं।

प्रदेशभर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। राजधानी में भी सुबह हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी

ओलों की चादर से ढकी सीढ़ियां - फोटो : file photo
मौसम विभाग ने नौ मार्च सुबह से प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।   मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक नौ मार्च सुबह से 72 घंटे तक देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले पड़ सकते हैं। 

इसके अलावा कुमाऊं मंडल और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में आगामी 72 घंटे भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें