फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वर्चुअल रजिस्ट्री और चालान के विरोध में अधिवक्ता लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपछवादून बार एसोसिएशन ने की बैठक, कहा- ऐसी किसी भी प्रक्रिया का करेंगे विरोधI
विज्ञापन


सोमवार को बुलाई गई पछवादून बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने वर्चुअल रजिस्ट्री व चालान आदि भरने की कार्रवाई का विरोध करने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने कहा इस प्रकार के किसी भी फैसले को लागू नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदेश में होने वाली जमीनों की रजिस्ट्री व चालान आदि भरने के कार्य को ऑनलाइन किए जाने के फैसले का अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित हुई बैठक में पछवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह व सचिव संजय कुमार गुप्ता ने कहा अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से इस फैसले के विरोध किए जाने की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा वर्चुअल रजिस्ट्री व चालान भरने की प्रक्रिया से विक्रय पत्रों के पंजीकरण में विलंब होगा और कार्य पूर्ण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से राजस्व की भी हानि होगी। उन्हाेंने कहा कि इस प्रकार के किसी भी फैसले को लागू नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा इस संबंध में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला जज से मिलकर वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव राजवीर सिंह बिष्ट के अलावा बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल, अनिल कांडपाल, राजेश कुमार वर्मा, विवेक गुप्ता, बबीता शर्मा, आशाराम जोशी, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप बर्तवाल आदि समेत भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें