फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर क्लेमेंटटाउन में बनेगा वार मेमोरियल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड क्षेत्र के शहीदों के नाम पर वार मेमोरियल का निर्माण कराएगा। वार मेमोरियल में शहीदों की पूरी जीवनी प्रदर्शित की जाएगी। वार मेमोरियल का शिलान्यास 15 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन टर्नर रोड रोड का नाम बदलकर शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र सिंह अत्री के नाम से कि ए जाने की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड शहीद और उनके परिवारों के लिए अनेक कार्य करता है। वर्तमान में क्लेमेंटटाउन कैंट क्षेत्र में करीब नौ शहीदों के परिवार रहते हैं। कैंट बोर्ड ने शहीदों के परिवारों को भवन निर्माण में डेवलपमेंट चार्ज में पूरी छूट देने के साथ ही टर्नर रोड का नाम शहीद लेफ्टिनेंट धीरेंद्र सिंह अत्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया है। इसके अलावा कैंट बोर्ड क्षेत्र के शहीदों की याद में वार मेमोरियल बनाने का निर्णय लिया है। वार मेमोरियल का शिलान्यास 15 अगस्त को किया जाएगा। भाजपा नेता महेश पांडे व कैंट बोर्ड सदस्य भूपेंद्र कंडारी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में वार मेमोरियल की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें