चार अध्यक्ष बने, तीन बार प्रशासकों के हवाले रहा बोर्ड
बोर्ड के गठन के बाद वर्ष 2004 में रईस अहमद पहले अध्यक्ष बने, जिनका कार्यकाल 2007 तक रहा। 2007 से 2010 तक जिलाधिकारी देहरादून बोर्ड के प्रशासक रहे। 2010 से 2012 तक हाजी राव शराफत अली, 2013 से 2015 तक राव काले खां अध्यक्ष रहे। 2016 में ही करीब सात माह तक डीएम देहरादून प्रशासक के हवाले रहा। दिसंबर 2016 से अक्तूबर 2021 तक हाजी मोहम्मद अकरम बोर्ड के अध्यक्ष रहे। 28 अक्तूबर 2021 से छह सितंबर 2021 तक आईएएस डॉ. अहमद इकबाल यहां बतौर प्रशासक रहे। सात सितंबर 2022 से शादाब शम्स बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में 26 फीसदी बढ़ सकते हैं जमीनों के सर्किल रेट, जल्द घोषित होंगी नई दरें
हमने प्रक्रिया वक्फ कानून संशोधन की वजह से रोकी हुई है, अब पद और सेवा नियमावली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - शादाब शम्स, अध्यक्ष, वक्फ बोर्ड