फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में पांव पसार रहे वामपंथी

Fri, 06 Sep 2013 04:50 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के सिडकुल में कंपनी और श्रमिकों के बीच जारी विवाद का लाभ उठाने के लिए हार्डकोर वामपंथी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


सिडकुल में मजदूरों के शोषण को मुद्दा बनाकर वामपंथी गुट पांव पसारने की कोशिश कर रहे हैं। यहां हो रही हड़तालों पर प्रशासन की संवेदनहीनता उन्हें बढ़ावा दे रही है।

पैठ बनाने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से हार्डकोर वामपंथी उत्तराखंड के तराई इलाके से हरिद्वार जिले में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए श्रमिकों के शोषण को हथियार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुई कुछ हड़तालों में भी इन तत्वों को ट्रेस किया गया था। पिछले तीन दिन से चल रही हीरो मोटर कार्प के श्रमिकों की हड़ताल में भी हार्डकोर वामपंथियों के हरिद्वार में पड़े स्लीपर सैल सक्रिय हो गए हैं।

खुफिया विभाग इस पर नजर टिकाए हैं। खुफिया को विभाग डर है कि यदि हड़ताल लंबी चली तो श्रमिक वामपंथियों की ओर झुक सकते हैं।

ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कंपनी प्रशासन से भी विवाद को जल्द खत्म करने के लिए कहा गया है। खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।
- राजीव स्वरूप, एसएसपी, हरिद्वार

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें