फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरों की भूमि में बनी पहली शौर्य दीवार, जिसे देख गर्व से भर जाएंगे आप

Mon, 12 Jun 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
wall of heroes
विज्ञापन
पर्यटन व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड की पहली शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। उन्होंने घोषणा की पर्यटन विभाग राज्य में अन्य स्थानों पर भी शौर्य दीवार बनाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहली शौर्य दीवार बनाकर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय ने लोगों को देश के महान वीरों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराने का काम किया है। पर्यटन विभाग राज्य में विभिन्न स्थानों पर शौर्य दीवार बनाएगा ताकि पर्यटकों और राज्य के लोगों को देश के महान वीरों के जीवन, वीरता और बलिदान की जानकारी मिल सके।

उन्होंने विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरवान सिंह नेगी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका सपना था कि पहाड़ों पर रेल पहुंचे और कालेज खुलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  इन सपनों को साकार कर रहे हैं। केंद्र सरकार सेना और सैनिकों को सबसे अधिक सम्मान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नई परम्परा की शुरूआत

wall of heroes
विश्वविद्यालय के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला ने कहा कि यह एक नई परम्परा की शुरूआत है। कुलपति डा. एलएमएस पालनी ने कहा कि उत्तराखंड की यह पहली शौर्य दीवार है। इस दीवार पर दो विक्टोरिया क्रॉस विजेताओं और 21 परमवीर चक्र विजेताओं के साथ ही उनके विषय में जानकारी दी गई है।

सेवानिवृत्त मेजर जनरल ओपी सोनी ने कहा कि राष्ट्र के लोगों को अपने वीरों की जानकारी देना उनमें देशप्रेम बढ़ाने में सहायक होगा। समारोह में मेजर जनरल सोनी के साथ ही ब्रिगेडियर (अप्रा) हर्षपति थपलियाल को सम्मानित किया गया। 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला ने आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के चांसलर डा. आर सी जोशी, महानिदेशक वीके तिवारी, एडवाइजर डा. एके अवस्थी, कुलसचिव एस सी शर्मा, निदेशक डा. सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डी एस रावत, वीके चंद्रा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें