फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में ढही दीवार, मलबे में दो दबे

Sun, 03 Aug 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को अस्तव्यस्त कर दिया। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा गिरने से एक किशोर और एक युवक मलबे में दब गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रानीपुर मोड़ के पास पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। यहां पर करीब 40 वाहन पानी में फंस गए। एक कार का अगला हिस्सा पानी में डूबने से परिवार घबरा गया। राहगीरों ने कार से तीन बच्चों को बाहर निकाला।

शनिवार शाम तेज बारिश के बाद रेलवे स्टेशन की दीवार का हिस्सा ढह गई। दीवार से सटे ढाबे पर काम करने वाले कुलदीप (17) पुत्र घसीटा निवासी गांव बैराज बिजनौर और वासिब (19) पुत्र अलीहसन निवासी स्योहारा बिजनौर मलबे में दब गए।
विज्ञापन


सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी महानंद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मलबे में दबे किशोर और युवक को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी के अनुसार वासिब के सिर और हाथ पर गहरी चोट आई है जबकि कुलदीप को भी गंभीर चोट पहुंची हैं।

पानी में डूबने लगी कार, परिवार सहमा

वहीं मध्य हरिद्वार में रानीपुर मोड़ का पूरा क्षेत्र पानी से लबालब हो गया। भगत सिंह चौक के पास 30 बाइक और 10 कारों के इंजनों में पानी भर गया। लोग बाइक और कार को स्टार्ट करते-करते थक गए।

भेल की ओर से आ रही एक कार रेलवे पुल के नीचे पानी में फंस गई। कार में एक दंपति और तीन बच्चे थे। कार का बोनट पानी में डूबा तो दंपति जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे।

आसपास के लोगों ने पानी में घुसकर बच्चों और दंपति को बाहर निकाला। चंद्राचार्य चौक के पास कई दुकानों में भी पानी भर गया। इसके अलावा हरकी पैड़ी के बाजारों में सिल्ट आने से हर जगह कीचड़ ही कीचड़ नजर आने लगा। कनखल के लाटोवाली और ज्वालापुर के कई मोहल्ला में नालियां उफन कर सड़कों पर आ गई।
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा

पहाड़ों में हो रही बारिश से शनिवार देर रात गंगा का खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। शनिवार रात करीब आठ बजे गंगा 292.60 मीटर तक जा पहुंची, जो खतरे के निशान से करीब 1.40 मीटर नीचे थी। आशंका जताई जा रही है कि अगर रातभर बारिश होती रही तो गंगा खतरे का निशान 294 मीटर को छू सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें