फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति ने किया वेटर का अपहरण, गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2013 09:41 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में मामूली कहासुनी होने पर एक फैक्ट्री मालिक और उसके दो साथियों ने हथियारों के बल पर वेटर का रास्ते से अपहरण कर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


वेटर की शिकायत पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उद्योगपति को गिरफ्तार कर लिया है। रुड़की-मंगलौर रोड स्थित एक होटल के मोहनपुरा निवासी वेटर अजयवीर सिंह के साथ यह वारदात हुई।

पढें, डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिया 'रुपयों' का तोहफा

वेटर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार देर रात को उद्योगपति सौरभ मित्तल निवासी पश्चिमी राजपूताना अपने दो साथियों के साथ होटल में आया था।
विज्ञापन


लोगों ने किया बीच-बचाव
किसी बात को लेकर उसकी वेटर अजयवीर सिंह से कहासुनी हो गई। उस समय कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। उस समय सौरभ मित्तल आदि वहां से चले गये।

अजयवीर के मुताबिक देर रात होटल बंद होने पर वह अपने घर जा रहा था तो रास्ते में सौरभ मित्तल और उसके दो साथियों ने उसे घेर लिया।

पढें, जोर का झटका धीरे से, यहां सब हो गए फेल!

इसके बाद तीनों ने हथियारों के बल पर उसे आतंकित कर कार में खींच लिया। यहां से तीनों उसे मंगलौर ले गए जहां उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया।

तीनों उसे छोड़कर फरार हो गए
यहां तक कि उसके कपड़े तक उतरवा दिए गए। इसके बाद तीनों उसे छोड़कर फरार हो गए। अजयवीर ने जैसे तैसे घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सौरभ मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढें, 'जाम में न फंसता पति तो बच जाती पत्नी'

उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने हथियारों का भी जिक्र किया है, इसलिए हथियारों का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सौरभ मित्तल की रामनगर इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्री है।

दबाव में नहीं आई पुलिस
मामला उद्योगपति से जुड़ा होने के कारण इस मुकदमे को दर्ज न करने को लेकर पुलिस पर भारी दबाव था। तमाम फोन पुलिस के पास आ रहे थे। पुलिस को राजनीतिक दबाव भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन


पढें, गुंडों को देख निकली हीरोगिरी, युवती को जगंल में छोड़ा

चर्चा है कि एक विधायक ने भी उद्योगपति को बचाने के लिए काफी सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में एक न सुनी। पुलिस ने वेटर की तहरीर पर न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया बल्कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिश भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें