फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट सीट पर कल होगा मतदान, जानें व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव

Wed, 15 Mar 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधानसभा की लोहाघाट सीट के 128 नंबर के बूथ कर्णकरायत में बुधवार को फिर से मतदान होगा। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल को मंगलवार को लोहाघाट से करीब पांच किमी दूर कर्णकरायत के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


178 बूथ वाले इस लोहाघाट सीट पर 177 बूथों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल को डाक मतपत्रों सहित कुल 27316 और कांग्रेस उम्मीदवार खुशाल सिंह अधिकारी को 26827 वोट मिले हैं। 11 मार्च को मतगणना के दौरान कर्णकरायत बूथ की ईवीएम तकनीकी खराबी के कारण खोली नहीं जा सकी थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद इस बूथ पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

रिटर्निंग अफसर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। बुधवार शाम 6 बजे लोहाघाट के रिटर्निंग अफसर कार्यालय में वोटों की गिनती होगी। कर्णकरायत जीआईसी के बूथ में कुंडीमारा, मोत्यूराज, कर्णकरायत, बुंगामारा व रौतेलीमारा के 856 मतदाता हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव कराने के लिए दो मतदान पार्टियों की तैनाती की गई है। इसमें से एक पार्टी रिजर्व में रहेगी। 
विज्ञापन


शराब की दुकानें बंद रहेंगी 
लोहाघाट सीट के कर्णकरायत बूथ पर पुनर्मतदान के चलते लोहाघाट की शराब की दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं। आबकारी विभाग ने बताया कि मंगलवार से दो दिनों तक यहां की दोनों शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं सोमवार को होली के चलते शराब की ये दुकानें बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें