गांधी परिवार के नजदीकी खरगे
पीसीसी उत्तराखंड में प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से वरिष्ठ नेता नवप्रभात और महेंद्र सिंह पाल को अपना पोलिंग एजेंट बनाया गया है जबकि समाचार लिखे जाने तक शशि थरूर की ओर से कोई पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं किया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का रुख गांधी परिवार के नजदीकी खरगे की ओर है। ऐसे में माना जा रहा है कि खरगे उत्तराखंड से लीड पा सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी सदस्यों से राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा है।