फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली के माध्यम से उन्हाेंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में शामिल स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से भीमावाला, अजीत नगर आदि क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्हाेंने कहा मत के अधिकार का प्रयोग किसी लालच व अन्य किसी प्रकार के प्रलोभनों के आधार पर नहीं करना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अनीता नेगी, रविंद्र सैनी, पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, मोहन बिष्ट, मोहित, कोमल, राहुल, सरिता, सचिन, पीयूष, मुस्कान, उस्मान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें