फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को बैंक, बीमा की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के कार्यक्रम में बजाज फिनसर्व लिमिटेड के माध्यम से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को बैंक, वित्त, बीमा आदि के क्षेत्र में रोजगार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. तरुण भाटिया ने बताया कि कंपनी उनके लिए ऐसा कार्यक्रम ला रही है, जिससे छात्र-छात्राओं के कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से छात्र-छात्राओं को रोजगार के सुलभ अवसर भी प्राप्त होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी, संयोजक डॉ. पूजा राठौर, डॉ. मीनाक्षी राणा, डॉ. हरीशचंद्र जेटली, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. राजकुमारी भंडारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें