फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम नहीं होने से मायूस लौटे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। सहसपुर और कालसी प्रखंड के कई गांवों में लोग वोटर लिस्ट में अपने और परिजनों का नाम ढूंढते रहे। नाम न होने के कारण लोगों में निर्वाचन आयोग के प्रति रोष भी देखने को मिला।
विज्ञापन

मालूम हो कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व भी कालसी और सहसपुर ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर खामियों की बात सामने आई थी तब आयोग ने शीघ्र ही लिस्ट को दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन शुक्रवार को भी क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित रह गए। ग्राम पंचायत छरबा में वोट डालने पहुंचे राहुल, रवि ने बताया कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होेने से उन्हेें मायूस लौटना पड़ा। साथ ही कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी ऐसी ही खामियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें