फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस डायल करें 1950, एक क्लिक में देख सकेंगे वोटर लिस्ट में अपनी पूरी जानकारी

Fri, 01 Feb 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में वोट डालने से पहले यदि आप मतदाता सूची में अपने नाम को लेकर आश्वस्त होना चाहते हैं, तो शुक्रवार से टोल फ्री नंबर 1950 डायल कीजिए। यह वोटर हेल्पलाइन नंबर है, जो आपको सारी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


मतदाता परिचय पत्र होने के बावजूद सूची से नाम गायब होने की आम शिकायतों को रोकने के लिहाज से इस सुविधा को अहम माना जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग इस सुविधा को शुक्रवार से शुरू करने जा रहा है। राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के अनुसार शुक्रवार से सभी 13 जिलों में इस सुविधा का लाभ लोग ले सकेंगे।

अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायतें सुर्खियों में रहीं। राज्य निर्वाचन आयोग में तमाम शिकायतें दर्ज हुईं और इसके आधार पर जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन

सवाल ये ही उठे थे कि मतदाता परिचय पत्र होने के बावजूद कैसे किसी का नाम सूची से गायब हो गया और उसके मताधिकार पर डाका डल गया। इन स्थितियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग हेल्पलाइन नंबर शुरू करने जा रहा है।

राज्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक यह नंबर डायल करने के बाद वोटर आईकार्ड बनवाने, बीएलओ और पोलिंग बूथ से संबंधित अन्य सभी जानकारी यहां से मिलेंगी। कोई भी यह जानकारी कर सकता है कि सूची में उसका नाम है या नहीं। इ

सके लिए उसे अपना एपिक नंबर बताना होगा। एपिक नंबर मतदाता परिचय पत्र पर अंकित होता है। हर जिले में इस सुविधा के लिए चार का स्टाफ तैनात कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

डाक मतदाताओं की स्थिति (लोकसभा सीट वार)

-81 हजार 897 हैं उत्तराखंड में डाक मतदाता

-10 हजार 895 हैं टिहरी लोकसभा सीट में

-32 हजार 515 हैं गढ़वाल लोकसभा सीट में

-09 हजार 201 हैं नैनीताल लोकसभा सीट में

-04 हजार 559 हैं हरिद्वार लोकसभा सीट में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें