फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल के हैं तो करें अप्लाई, 18वें बर्थडे पर मिलेगा वोटर बनने का तोहफा, पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपके घर में 16 साल का बेटा-बेटी या कोई भाई-बहन है तो वह भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे ही वह 18 वर्ष के पूरे होंगे उनका वोट बन जाएगा। इस साल से चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में यह नई व्यवस्था शुरू की है।

विज्ञापन


इसके तहत 16 वर्ष से लेकर 17 वर्ष 11 महीने 29 दिन के बीच के सभी युवा इस वेबसाइट https://ceo.uk.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। एक सितंबर से वोटर सत्यापन अभियान के साथ-साथ आयोग कई नई व्यवस्थाएं शुरू कर रहा है।

दरअसल, एक जनवरी 2020 को जो युवा 18 वर्ष के पूरे होंगे उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। लेकिन, इसके साथ-साथ इस तिथि को जो 18 साल से कम भी हैं वह भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नाम जुड़वाने या अपडेट के लिए दौड़ने की जरूरत नहीं 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा ने बताया कि इसके लिए आवेदन करते समय कम से कम आयु 16 वर्ष होनी जरूरी है। आवेदक अपने जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ-साथ स्थायी फोन नंबर भी मुहैया कराएंगे।

जिस किसी भी तिथि को वे 18 वर्ष को पूरे होंगे उनके मोबाइल पर चुनाव आयोग से मैसेज आएगा कि वह मतदान के लिए योग्यता पूरी करते हैं। उसके बाद उन्हें जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने पर वोटर आईडी कार्ड प्रशासन की ओर से मुहैया कराया जाएगा। 

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या किसी प्रकार का अपडेट कराने के लिए मतदाताओं को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वे ऑनलाइन या फोन के माध्यम से सत्यापन के बिंदुओं की जानकारी दे सकते हैं। उसके बाद उनके घर बीएलओ आएगा और करेक्शन कर वोटर लिस्ट अपडेट करेगा। 
विज्ञापन

यहां करा सकते हैं सत्यापन 

- इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर। 
- नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी पर)
- वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन पर। 
- 1950 टोल फ्री नंबर पर।
- जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी के यहां जाकर। 

स्मार्ट फोन से लैस होंगे बीएलओ
इस बार एक सितंबर से बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) स्मार्ट फोन से लैस होंगे। इसके लिए बीएलओ मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार की जा रही है। एक सितंबर को इसकी चालू होने की संभावना है। एडीएम ने बताया कि जिस प्रकार का भी सत्यापन होगा बीएलओ इसी एप्लीकेशन के माध्यम से तत्काल करेंगे। सबसे अच्छा काम करने वाले बीएलओ को चुनाव आयोग पुरस्कृत करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें