अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा ने बताया कि इसके लिए आवेदन करते समय कम से कम आयु 16 वर्ष होनी जरूरी है। आवेदक अपने जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ-साथ स्थायी फोन नंबर भी मुहैया कराएंगे।
जिस किसी भी तिथि को वे 18 वर्ष को पूरे होंगे उनके मोबाइल पर चुनाव आयोग से मैसेज आएगा कि वह मतदान के लिए योग्यता पूरी करते हैं। उसके बाद उन्हें जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने पर वोटर आईडी कार्ड प्रशासन की ओर से मुहैया कराया जाएगा।
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या किसी प्रकार का अपडेट कराने के लिए मतदाताओं को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वे ऑनलाइन या फोन के माध्यम से सत्यापन के बिंदुओं की जानकारी दे सकते हैं। उसके बाद उनके घर बीएलओ आएगा और करेक्शन कर वोटर लिस्ट अपडेट करेगा।
- इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर।
- नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी पर)
- वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन पर।
- 1950 टोल फ्री नंबर पर।
- जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी के यहां जाकर।
स्मार्ट फोन से लैस होंगे बीएलओ
इस बार एक सितंबर से बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) स्मार्ट फोन से लैस होंगे। इसके लिए बीएलओ मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार की जा रही है। एक सितंबर को इसकी चालू होने की संभावना है। एडीएम ने बताया कि जिस प्रकार का भी सत्यापन होगा बीएलओ इसी एप्लीकेशन के माध्यम से तत्काल करेंगे। सबसे अच्छा काम करने वाले बीएलओ को चुनाव आयोग पुरस्कृत करेगा।