फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड को लेकर हो रही कोई भी उलझन तो यहां होगी दूर, बस इस दिन करें ये काम...

Fri, 22 Feb 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपको वोटर कार्ड को लेकर किसी भी तरह की उलझन है तो परेशान न हों। प्रदेश में 23 और 24 फरवरी को जगह-जगह पर निर्वाचन आयोग के कैंप लगेंगे। इसका उद्देश्य है कि अगर किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो उसे शामिल करवाया जा सके।

विज्ञापन


राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या जनता से अपील की है कि इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उत्तराखंड के समस्त बीएलओ, ब्लॉक, तहसील, उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालयों के साथ ही कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर ये विशेष शिविर लगेंगे। 

विज्ञापन

वेरिफिकेशन एंड इंफार्मेशन प्रोग्राम (वीवीआईपी) के अंतर्गत लगने वाले इन शिविरों में मतदाताओं को वोटर लिस्ट से संबंधित तमाम जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि लोग अपना और परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांच सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए मौके पर आवेदन करने की पूरी व्यवस्था रहेगी। नाम शामिल करवाने के साथ कोई त्रुटि होगी तो उसे भी संशोधित करने की सुविधा होगी। लोग फोटो पहचान पत्र के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें