चकराता। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझाया। स्वयंसेवियों ने खड़कोटा स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने सैंजाड़ से खड़कोटा तक जन-जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चकराता के प्रबंधक पंकज कुमार ने स्वयंसेवियों को बैंकिंग से संबंधित जानकारियां दीं। इस दौरान महावीर चौहान, कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह राणा, राजेंद्र सिंह चौहान, रमेश सिंह, बारू सिंह, तनीषा चौहान, आर्यन चौहान, आयुष, आरती, अंजू, आयुषी, ईशा, आदित्य, ऋषभ, सचिन, अनुज, आशु आदि उपस्थित रहे। संवाद