- कोतवाली के पथरियापीर क्षेत्र में वसूली करने गए थे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। राजस्व वसूली के लिए गई यूपीसीएल की टीम के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तुषार सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकरण में यूपीसीएल के अधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भी लिखा है। बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के पथरियापीर क्षेत्र में यूपीसीएल के अवर अभियंता टीम के साथ राजस्व वसूली के लिए गए थे। यहां काले नाम के उपभोक्ता पर नौ हजार से अधिक का बिल बकाया था। आरोप है कि टीम ने बकाया जमा करने को कहा और बिजली काटी तो वहां मौजूद तुषार और अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों पर डंडों और लोहे की रोड से हमला किया गया। उन्हें घर में भी खींचा गया। इसमें अवर अभियंता अमित रौछेला, गबर सिंह, दीपक और वाहन चालक रवींद्र को चोटें आई हैं। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि अवर अभियंता की शिकायत पर आरोपी तुषार सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।